August 8, 2026 4:51 am

औरास में सई नदी में तैरता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी; 5 दिन पुराना है शव

औरास उन्नाव। (संवाददाता) औरास थाना क्षेत्र के गहा खेड़ा गांव के पास सई नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची औरास थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने गहा खेड़ा के पास सई नदी में एक शव उतराता हुआ देखा, जिसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष के बीच आंकी जा रही है और हुलिए से वह हिंदू प्रतीत हो रहा है। नदी से निकाले गए शव की स्थिति को देखकर आशंका जताई जा रही है कि यह करीब चार से पांच दिन पुराना है।

शुरुआती जांच और परिस्थितियों को देखते हुए मौत का कारण नदी में डूबना माना जा रहा है। हालांकि, शव कई दिन पुराना होने के कारण पूरी तरह फूल चुका है, जिससे उसकी पहचान करने में मुश्किलें आ रही हैं। औरास पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शव को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।
औरास थाना प्रभारी का बयान
“प्रथम दृष्टया मामला नदी में डूबने का लग रहा है। शव करीब 4-5 दिन पुराना है। आस-पास के थानों और गांवों में गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं ताकि मृतक की शिनाख्त की जा सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।”

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!