आरोपित पुलिस हिरासत में, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
एक निजी नर्सिंग होम में हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अस्पताल में भी बहू बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। बीकेटी थाना क्षेत्र में तेजस अस्पताल में भर्ती युवती के साथ एक कलयुगी डॉक्टर दुष्कर्म कर डॉक्टरी पेशे को कलंकित कर दिया। डॉक्टर के घिनौने करतूत के बारे में घरवालों को बताया तो उनके होश उड़ गए और आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी। अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी के मुताबिक युवती के घरवालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है।
इस घटना की खबर मिलते ही लोगों में हड़कंप मच गया और सभी की जुबान पर एक ही चर्चा का विषय रहा कि कहा जाता है कि डॉक्टर जमीनी भगवान होते हैं, लेकिन इस कलयुगी डॉक्टर की घिनौनी हरकत ने मानो चिकित्सक पेशे को शर्मसार कर दिया।
बताते चलें कि बीकेटी थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले परिवार की बेटी बीमार चल रही थी। परिजनों ने बेहतर इलाज हो यह सोच कर क्षेत्र के ही तेजस नाम के अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उस परिवार को क्या पता था कि जिस अस्पताल में बेटी को इलाज के लिए भर्ती कराया वहां डॉक्टर नहीं हैवान बैठे हुए हैं।
एक कलयुगी डॉक्टर ने इलाज करने के बहाने मरीज युवती की इज्जत पर डाका डाल इस पेशे को शर्मसार कर दिया। घरवाले बेफिक्र थे कि इसी दौरान पीड़ित युवती ने आप बीती सुनाया तो घरवालों के होश उड़ गए। इस मामले में अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी के मुताबिक आरोपित डॉक्टर इसी थाना क्षेत्र में तेजस अस्पताल में बतौर डॉक्टर के पद पर कार्यरत है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपित डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
मर्यादा भूल गया कलयुगी डॉक्टर, तहजीब के शहर और डॉक्टरी पेशे को किया बदनाम
नफासत और तहजीब के लिए मशहूर लखनऊ महिलाओं एवं लड़कियों के लिए महफूज नहीं है। यह हम नहीं बल्कि बीकेटी क्षेत्र कलयुगी डॉक्टर द्वारा की गई घिनौनी हरकत गवाह है। हालांकि पुलिस के तमाम कोशिशों के बावजूद राजधानी लखनऊ सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं। तेजस अस्पताल के डॉक्टर जिस तरह से बेबस बीमार लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया, इससे यही लग रहा है कि अब अस्पताल में भी बहू बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।




