उन्नाव। (संवाददाता) जनपद के आसीवन थाना क्षेत्र के मियागंज और औरास कस्बे से करीब एक दर्जन डबल डेकर बसें बिना वैध परमिट के दूसरे राज्यों तक बेरोकटोक चल रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षमता से अधिक सवारियां भरकर चलने वाली इन बसों पर परिवहन विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा।
ग्रामीणों के अनुसार मियागंज चौराहे से यीशु ट्रैवल्स, उमाशंकर ट्रैवल्स, राजाराम ट्रैवल्स और एचटी किंग ट्रैवल्स समेत कई ट्रैवल एजेंसियों की डबल डेकर बसें दिल्ली, पंजाब, हरियाणा व अन्य राज्यों तक संचालित हो रही हैं। आरोप है कि इन बसों के पास टूरिस्ट परमिट होता है न की अपने जगह जगह बनाए गए कार्यालयों से सवारियां बिठाने का परमिट नहीं होता है *कार्रवाई से पहले मिल जाती है सूचना* स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की कार्रवाई से पहले ही संचालकों को सूचना मिल जाती है। इसके चलते संचालक बसों को इधर-उधर कर देते हैं और कार्रवाई केवल औपचारिकता बनकर रह जाती है। सोशल मीडिया पर लगातार शिकायतें आने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी गंभीर नहीं हैं।
इस संबंध में पक्ष जानने के लिए एआरटीओ प्रशासन श्वेता वर्मा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। क्षेत्रीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि अवैध रूप से संचालित हो रही डबल डेकर बसों की जांच कराकर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और राजस्व की हानि रोकी जा सके।




