August 8, 2026 2:56 am

​बिजली विभाग की लापरवाही: सामद गांव में टूटा विद्युत तार, ग्रामीणों ने डंडे के सहारे टांगा

उन्नाव। (संवाददाता) जनपद उन्नाव के औरास ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत नसीरपुर निमैचा के मजरे सामद में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। गांव में 10 केवी ट्रांसफार्मर से जुड़ा विद्युत तार टूटकर नीचे गिर गया, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों के अनुसार घटना के बाद किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका को देखते हुए लोगों ने खुद ही सूखे डंडे की सहायता से तार को अस्थायी रूप से ऊपर टांग दिया। बताया जा रहा है कि यह गंभीर समस्या पिछले चार दिनों से बनी हुई है, लेकिन शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे।

ग्रामीणों का कहना है कि नीचे लटका हाईटेंशन तार कभी भी जानलेवा हादसे का कारण बन सकता है। गांव के निवासी परमेश कुमार शर्मा ने बताया कि कई बार बिजली विभाग को सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग से तत्काल टूटे तार को सही कर सुरक्षित विद्युत व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

 

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!