August 8, 2026 3:00 am

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 7 घायल, 2 मेडिकल कॉलेज रेफर

औरस उन्नाव। (संवाददाता) लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शनिवार को एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला।औरस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 269 पर पीली पट्टी के पास खड़े एक ट्रक में पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

खड़े ट्रक में पीछे से मारी टक्कर मिली जानकारी के अनुसार, एक्सप्रेसवे के किनारे पीली पट्टी के साइड में एक ट्रक खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय राहगीरों और सुरक्षाकर्मियों की मदद से घायलों को तुरंत पिकअप से बाहर निकाला गया।

दो की हालत नाजुक, मेडिकल कॉलेज रेफर सभी घायलों को तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) औरास पहुंचाया गया।डॉक्टरों के मुताबिक:2 घायलों की हालत बेहद नाजुक देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए तुरंत ट्रॉमा सेंटर/मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

शेष 5 लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं,जिनका इलाज सीएचसी औरास में ही चल रहा है और वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया और यातायात को सुचारू रूप से चालू कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!