August 8, 2026 2:59 am

बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर लखनऊ मध्य विधानसभा में बूथ समीक्षा बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के तत्वाधान में और पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुश्री बहन कुमारी मायावती जी के दिशा-निर्देश पर 23 मई 2026 को 174-मध्य विधानसभा क्षेत्र, लखनऊ के बूथ संख्या 05 और 06 (दारुगोदाम) में एक महत्वपूर्ण सेक्टर एवं बूथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर चर्चा करना रहा। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय गंगाराम गौतम जी (मुख्य लखनऊ मंडल प्रभारी) उपस्थित रहे। उनके साथ ही विशिष्ट पदाधिकारियों में विधानसभा प्रभारी श्री रजत गौतम जी, विधानसभा प्रभारी श्री उमेश गौतम जी, विधानसभा अध्यक्ष आदर्श सागर जी, विधानसभा उपाध्यक्ष श्री आबाद अहमद जी और विधानसभा महासचिव श्री मंजीत सोनकर जी ने शिरकत की और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

संगठन की इस अहम समीक्षा बैठक में बामसेफ संयोजक (मध्य) श्री शत्रुहन जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री गोमती प्रसाद जी, सेक्टर अध्यक्ष भाई आकाश दीप जी, सेक्टर सचिव दुर्गेश रावत जी, बूथ अध्यक्ष भाई सौरभ कुमार जी, बूथ अध्यक्ष भाई संजय गौतम जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता भाई एडवोकेट चन्दन गौतम जी, भाई लाला जी और भाई बब्लू जी सहित भारी संख्या में स्थानीय पदाधिकारी व अन्य साथी मौजूद रहे।

बैठक के अंत में स्थानीय नेतृत्व द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी साथियों, माताओं और बहनों का हृदय से आभार और बहुत-बहुत धन्यवाद व्यक्त किया गया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!