August 8, 2026 3:00 am

दूर के रिश्तेदार ने साथियों संग मिलकर की दरिंदगी 

 दूर के रिश्तेदार ने साथियों संग मिलकर की दरिंदगी 

तीन लोगों व एक अन्य के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज 

दुष्कर्मियों की तलाश में पुलिस पांच टीमें लगाई गई 

सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बहू बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। बीते दिनों यूपी के अलग-अलग जिलों में हुई घटनाओं का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में जौनपुर निवासी एक युवती के साथ दरिंदों ने दरिंदगी कर पुलिस की सक्रियता की पोल खोल दी।

अपर पुलिस उपायुक्त रल्ला पल्ली वसंथ के मुताबिक आनंद विहार जीआरपी नई दिल्ली से मिली जीरो मुकदमा के आधार पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में शिवम यादव, सनी यादव, शिवम व एक अन्य के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपित जौनपुर जिले के रहने वाले हैं और उनकी तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगाई गई हैं। अपर पुलिस उपायुक्त का कहना है कि आरोपितों की तलाश में पुलिस की टीमें उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

अपर पुलिस उपायुक्त रल्ला पल्ली वसंथ के मुताबिक रविवार को आनंद विहार जीआरपी नई दिल्ली से मिली जानकारी अनुसार जीरो एफआईआर के आधार पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दुष्कर्म की धारा में तीन व एक अन्य के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज किया गया है।

पीड़िता का आरोप है कि जौनपुर निवासी शिवम यादव पुत्र लक्ष्मी शंकर यादव, सनी यादव पुत्र नन्दलाल, शिवम व एक अन्य ने मिलकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी इज्जत पर डाका डाला।

पुलिस के मुताबिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि पीड़िता व मुख्य आरोपी एक-दूसरे को पिछले चार-पांच सालों से जानते और दूर का रिश्तेदार भी बताया जा रहा है। अपर पुलिस उपायुक्त का कहना है कि नामजद आरोपियों ने सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल के पास घटना को अंजाम देकर भाग निकले। उन्होंने बताया कि आरोपितों की तलाश में पुलिस की पांच टीमें उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और उम्मीद है कि जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे।

लगातार बढ़ रहीं दुष्कर्म की घटनाएं

रेप की वारदातों में सगे-संबंधी भी शामिल

सूबे में दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं को छिपाने के लिए पुलिस प्रशासन तंत्र चाहे जितने गढ़े, लेकिन सच्चाई यही है कि पिछले कुछ सालों में कई बहू बेटियां दरिंदों की निशाना बन चुकी हैं। सबसे दुखद पहलू यह है कि कई बार तो सामूहिक दुष्कर्म के बाद हैवानों ने हत्या कर दी। पुलिस के आलाधिकारी भले ही महिलाओं एवं लड़कियों की सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे ठोंक रहे हों लेकिन कड़वा सच यह है कि घटनाओं में गिरावट के बजाए इजाफा होता नजर आ रहा है। दुष्कर्म के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं। साक्ष्यों को मिटाने के लिए बढ़ रही इस रवायत से आधी आबादी हर पल खौफ में जी रही हैं।

पुलिस के दावों पर गौर करें तो जिस तरह से जौनपुर निवासी तीन व एक अन्य दुष्कर्मियों ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया यह घटना पुलिस पुलिस के गिरते इकबाल की गवाह है।

आखिर समाज किधर जा रहा है। इस घटना ने लोगों को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है कि सिर्फ वहशी और दरिंदे ही नहीं बल्कि अपने भी दुष्कर्म की घटनाओं में शामिल होते हैं। इसीलिए तो न अपनों का भरोसा रहा, न रिश्तों का।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!