August 8, 2026 3:00 am

​मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे दिव्यांगों को पुलिस ने रोका, मिला जल्द मुलाकात का आश्वासन

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना हजरतगंज कोतवाली के अंतर्गत आज सोमवार को दिव्यांग विकास सोसाइटी के द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर के लखनऊ जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के आदेश अनुसार मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने जा रहे थे तभी अचानक पुलिस प्रशासन के द्वारा हजरतगंज चौराहे पर अंबेडकर प्रतिमा के पास रोक लिया गया और काफी जोर दबाव डालने के बाद तथा आश्वासन दिया गया है कि जल्द मुख्यमंत्री से दिव्यांग विकास सोसाइटी के प्रतिनिधि मंडल को मिलवाया जाएगा तथा जो भी विकलांग भाइयों बहनों की समस्याएं हैं उन समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर निस्तारण करने का काम करवाया जाएगा जिला अध्यक्ष अनिल कनौजिया जी ने सरकार की घोर निंदा की तथा कहा कि नाम बदला काम नहीं दिव्यांग समाज दर-दर भटक रहा है भीख मांगने के लिए मजबूर है विकलांगों के साथ दोहरा रवैया सरकार को बंद करना चाहिए वहीं उपस्थित रहे प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज राजपूत, जिला महासचिव विमल राठौर, उन्नाव जिला अध्यक्ष संतोष कनौजिया, महेंद्र, मोहनलालगंज महिला मंच के ब्लॉक अध्यक्ष तारावती, ब्लॉक अध्यक्ष मलिहाबाद रामरति, अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!