दंपति के बीच कुछ दिनों से चल रही थी अनबन, एक युवक से अवैध संबंध को लेकर आरोपी ने दिया घटना को अंजाम
ईदगाह के पास हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर लखनऊ। आशियाना में पति के हाथों पत्नी की हुई हत्या का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब बाजार खाला थाना क्षेत्र में बुधवार को उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब एक बेरहम पति ने पत्नी की किसी धारदार हथियार से गला रेत कर मौत की नींद सुला दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक शाहिद नाम के शख्स से उसकी पत्नी चांदनी का किसी बात को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि चांदनी अपने पति शाहिद से खुला यानी तलाक लेना चाहती थी और ईदगाह ऐशबाग में मामला चल रहा था। बताया जा रहा है कि पति से छुटकारा पाने के लिए चांदनी बुधवार को ईदगाह जा रही थी कि इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे उसके पति शाहिद ने उसके गले पर किसी धारदार हथियार से वारकर मौत की नींद सुला दिया।


