June 6, 2026 12:52 pm

विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न 

राइजिंग स्टार वेलफेयर फाउंडेशन और सहयोग विकास समिति के सहयोग से हुआ आयोजन

 

लखनऊ। (संवाददाता) शहीद पथ स्थित हेल्थ सिटी विस्तार हॉस्पिटल में विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह आयोजन राइजिंग स्टार वेलफेयर फाउंडेशन संस्थापक डॉ. योगेश विमल,डॉ. अर्चना विमल और सहयोग विकास समिति के अध्यक्ष धीरज गिहार ने किया। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य, माहवारी स्वच्छता और थायरॉइड जैसी समस्याओं पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी प्रदान कराना है। तकि महिलाओं को सही जानकारी मिल सके और उन्हें स्वस्थ और आत्मनिर्भर बना सके। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवी, चिकित्सक और महिलाएं उपस्थित रहीं।

लखनऊ की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दर्शना कपूर ने माहवारी से जुड़े मिथकों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि आज भी कई महिलाएं संकोचवश सही उपचार नहीं ले पाती हैं, जिससे गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। डॉ. कपूर ने उपस्थित महिलाओं के विभिन्न सवालों के सरल और व्यावहारिक उत्तर दिए।

डॉ. नवनीत त्रिपाठी ने थायरॉइड बीमारी के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।

59
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!