June 6, 2026 11:24 am

चिनहट: टाइल्स कारीगर हत्याकांड के मामले में फरार चल रहा इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार 

इससे पहले तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं 

कमता क्षेत्र के कल्याणी विहार कॉलोनी में हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। चिनहट के कमता चौकी क्षेत्र स्थित कल्याणी विहार कॉलोनी निवासी दयाशंकर सिंह के बीस वर्षीय बेटे रितेश सिंह की हत्या के मामले में इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने फरार चल रहे पचीस हजार रुपए के इनामी बदमाश अरबाज खान को रविवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। इससे पहले इस घटना में शामिल अनस खान, आशू निषाद व प्रियांशु गुप्ता को गिरफ्तार कर पुलिस सलाखों के पीछे भेज चुकी है, जबकि नामजद आरोपी अरबाज फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी के लिए डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

 

सनद रहे कि बीते 25 मार्च 2026 को चिनहट के कमता चौकी क्षेत्र स्थित कल्याणी विहार कॉलोनी में रहने वाले दयाशंकर सिंह के बीस वर्षीय बेटे टाइल्स कारीगर रितेश सिंह की हत्यारों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने इस सनसनीखेज मामले का राजफाश कर कल्याणी विहार कॉलोनी निवासी अनस खान, आशू निषाद व प्रियांशु गुप्ता को पकड़कर सलाखों के पीछे भेज चुकी थी, जबकि इस घटना में शामिल कल्याणी विहार कॉलोनी निवासी अरबाज खान पुत्र शफीक खान फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी के लिए डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

इंस्पेक्टर चिनहट के नेतृत्व में लगी टीम फरार इनामी बदमाश अरबाज खान की तलाश कर रही थी कि रविवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि अरबाज खान कहीं भागने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घेरेबंदी कर इनामी बदमाश अरबाज खान को धरदबोचा।

59
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!