राजकोट। गोकुल नगर इलाके में डॉ. अंबेडकर सामाजिक एकता मंच के प्रदेश मीडिया प्रभारी नयन राठौड़ का जन्मदिन बेहद हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेन्द्र कुमार शुभकामनाएं प्रेषित की, इस अवसर पर मालधारी समाज और अन्य गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उन्हें बधाई दी।
नयन राठौड़ के सामाजिक कार्यों और समाज के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए मालधारी समाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने मिलकर इस जन्मदिन कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने नयन राठौड़ का फूल-मालाओं और साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। उपस्थित जनसमूह ने उनके दीर्घायु और उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस गरिमामय आयोजन में सामाजिक कार्यकर्ता जिग्नेश चावड़ा और पारस भगत विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नयन राठौड़ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज को आगे बढ़ाने में युवाओं की ऐसी भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम में गोकुल नगर और आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में युवा और डॉ. अंबेडकर सामाजिक एकता मंच के कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर और केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।
“समाज के सभी वर्गों से मिला यह प्यार और सम्मान मुझे आगे भी इसी तरह जनसेवा और सामाजिक एकता के लिए कार्य करने की नई ऊर्जा देता है।” — नयन राठौड़ (प्रदेश मीडिया प्रभारी, डॉ. अंबेडकर सामाजिक एकता मंच)


