मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र में आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सिनर्जी संस्था के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मलिहाबाद में सहजन (मोरिंगा) का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर सीएचसी मलिहाबाद के (अधीक्षक) डॉ. अशोक कुमार जी, (स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी) श्री श्रवण कुमार जी, माननीय (पार्षद ) श्री राजेश लोधी जी, (भाजपा नेता) श्री ज्ञानी पाल जी, (ब्लॉक कॉर्डिनेटर) श्री हनुमान प्रसाद जी, (ब्लॉक एकाउंटेंट मैनेजर) विजय कुमार गौतम तथा बी.के. शुक्ला और सिनर्जी संस्था से प्रोग्राम कॉर्डिनेटर डॉ पंकज वर्मा अरविन्द कुमार, श्रीमती अंजू यादव जी उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया।
सिनर्जी संस्था स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। संस्था समुदाय में एनीमिया नियंत्रण, सर्वाइकल कैंसर जागरूकता, नियमित टीकाकरण (इम्यूनाइजेशन) तथा (एच पी वी) वैक्सीन के प्रति जनजागरूकता एवं लोगों को प्रेरित करने का कार्य कर रही है। संस्था द्वारा समुदाय में स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को निरंतर सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
उपस्थित अतिथियों ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय की आवश्यकताओं को देखते हुए यह पहल अत्यंत उपयोगी एवं प्रशंसनीय है। इसी क्रम में वन विभाग के क्षेत्र अधिकारी आलोक तिवारी हमराही वनरक्षक ताहिर खान दयाराम मोहम्मद ताहिर जयराम यादव की अगवाई में विभिन्न क्षेत्रों में जाकर पौधारोपण कार्यक्रम अभियान चलाया गया और लोगों को बताया कि हर एक रोज एक पौधा लगाकर अपने-अपने जीवन शैली को बदलो ताकि धरती मां में हम हम और आपको एक और पेड़ से छाया और धूप और शुद्ध हवा देती है जिसके लिए हम लोग ऑक्सीजन के जरिए जिंदा रहते और आप लोग एक पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ।


