June 6, 2026 5:20 am

​पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने खाया जहर, ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत

रहीमाबाद, लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धानाखेड़ा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पारिवारिक कलह से नाराज होकर एक विवाहित महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, धानाखेड़ा निवासी पुन्नी उर्फ सूरज (38 वर्ष) शराब पीने का आदी था। वह अक्सर शराब के नशे में घर में कलह और लड़ाई-झगड़ा करता रहता था। गुरुवार को भी किसी बात को लेकर सूरज और उसकी पत्नी रेशमा (35 वर्ष) के बीच तीखी कहासुनी हुई थी।

नाराजगी में उठाया आत्मघाती कदम

पति के आए दिन के झगड़ों और गृहक्लेश से क्षुब्ध होकर रेशमा ने जहरीला/नशीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ते देख पति सूरज और परिवार के अन्य सदस्यों ने आनन-फानन में उसे लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। अस्पताल में रेशमा की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी और आखिरकार शुक्रवार देर शाम इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया, परिवार में कोहराम

रेशमा की मौत की खबर मिलते ही उसके मायके वाले और परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतका के परिवार में दो बेटियां और दो बेटे हैं, जिनका अपनी मां की मौत के बाद रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में इस घटना के बाद से मातम का माहौल है।

59
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!