कैसरबाग पुलिस ने चोरी का ई-रिक्शा किया बरामद
ए अहमद सौदागर लखनऊ। कैसरबाग पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी करने वाले 2 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया 1 ई-रिक्शा भी बरामद हुआ है।
पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर, डीसीपी पश्चिमी, एसीपी कैसरबाग और प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार मिश्र के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई हुई।
थाना कैसरबाग में बीती 03 जून को पवन कुमार सोनकर, निवासी तकिया गणेशगंज, थाना नाका की तहरीर पर धारा 303(2) बीएनएस दर्ज हुआ था। ई-रिक्शा चोरी हो गया था। तब से पुलिस टीम चोरों की तलाश में जुटी थी।
मुखबिर की सूचना पर गुरु गोविन्द सिंह मार्ग, विश्वकर्मा मंदिर के पास से कैसरबाग पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने चोरी कबूल की। उनके कब्जे से चोरी गया ड्यूक ऑटो इंडिया मॉडल टायसन डीलक्स ई-रिक्शा बरामद कर लिया गया।पकड़े गये आरोपियों मो0 कैफ उर्फ उल्ले, पुत्र मो0 आसिफ, निवासी सालेह नगर, रुचिखण्ड, थाना आशियाना, उम्र 25 वर्ष व प्रवेश यादव उर्फ राना, पुत्र स्व0 कृष्ण यादव, निवासी सेक्टर-22, इंदिरानगर, थाना गाजीपुर, उम्र 25 वर्ष पुलिस ने दोनों आरोपियों पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर शनिवार दोपहर 3:00 बजे न्यायिक अभिरक्षा के लिए कोर्ट में पेश किया। आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।पकड़े गये आरोपियों को उप निरीक्षक सावंत कुमार, अरविन्द कुमार, प्रशान्त कुमार, आरक्षी अनीश वर्मा नें गिरफ्तार किया।
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ वाहन चोरों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है।पुलिस नें जनता से अपील की है कि वाहन खड़ा करते समय लॉक जरूर लगाएं और संदिग्ध दिखे तो तुरंत 112 पर सूचना दें।




