एल्डिको तिराहे के पास जिला अध्यक्ष नीरज गुप्ता के कार्यालय पर पूड़ी-सब्जी व छोला चावल का वितरण
ए अहमद सौदागर लखनऊ। ज्येष्ठ के महीने के सातवें बड़े मंगल के बाद शनिवार को भी लोग पूरी तरह भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगे नजर आए। चिनहट के एल्डिको तिराहे पर भाजपा चिनहट शहरी क्षेत्र मण्डल उपाध्यक्ष एवम व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता जी द्वारा शनिवार उनके कार्यालय एवं प्रतिष्ठान एंजेल स्वीट्स पर भव्य एवं विशाल भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख रूप से, आशुतोष तिवारी विधायक प्रतिनिधि श्री ओ पी श्रीवास्तव, श्री शशांक वर्मा विधायक प्रतिनिधि श्री योगेश शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेन्द्र पाण्डेय, भाजपा चिनहट शहरी क्षेत्र मण्डल अध्यक्ष सरवन कुमार मिश्रा, भाजपा चिनहट ग्रामीण क्षेत्र मण्डल अध्यक्ष अक्षय मौर्या, चिनहट द्वितीय वार्ड पार्षद शैलेन्द्र वर्मा एवं कई व्यापार मण्डल के पदाधिकारी क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में क्षेत्र के कई बूथ अध्यक्षों, समाजसेवी महिला शक्तियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मनमोहक झांकी का प्रदर्शन रहा। भंडारे में अपार जन सैलाब उमड़ा और रोचक झाकी का आनंद लेते हुए सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।




