August 8, 2026 3:42 am

प्रशिक्षण प्राप्त कर पूरी संवेदनशीलता के साथ जन सेवा करें, खंड विकास अधिकारी

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर नव नियुक्त खण्ड विकास अधिकारियो को राज्य ग्राम्य विकास संस्थान मे प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन खण्ड विकास अधिकारियो को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि वे अपनी प्रतिभा, क्षमता और प्रशासनिक दक्षता का भरपूर उपयोग करते हुए ग्रामीण जनता की सेवा पूरे समर्पण भाव से करें तथा गांवों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। और प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाकर जन सेवा करें।

उन्होंने कहा कहा कि खण्ड विकास अधिकारी ग्रामीण विकास की अत्यंत महत्वपूर्ण कड़ी हैं। गांवों में सरकार की योजनाओं का वास्तविक क्रियान्वयन उन्हीं के माध्यम से होता है,

राज्य ग्राम विकास संस्थान, लखनऊ में संचालित नवचयनित खंड विकास अधिकारियों के आवासीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण के 23वें दिन मंगलवार को ‘मॉडल संकुल स्तरीय संघ’ विषय पर विशेष सत्र आयोजित हुआ। सत्र की मुख्य प्रस्तुति उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त मिशन निदेशक श्री प्रवीणा नन्द ने दी। उन्होंने प्रशिक्षणार्थी अधिकारियों को स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के प्रति संवेदनशील और मानवीय दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया। सरकार गांव, गरीब, किसान, महिला एवं युवा कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वयं सहायता समूह, ग्रामीण सड़क, स्वच्छता, पेयजल तथा आजीविका से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।उन्होंने मॉडल संकुल स्तरीय संघ की भूमिका, समूह की महिलाओं के सशक्तिकरण और आजीविका संवर्धन पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर डॉ सत्येंद्र गुप्ता सहायक निदेशक, डॉ राजकिशोर प्रशिक्षण प्रभारी, प्रशिक्षण सह-प्रभारी डॉ. एस.बी. यादव, डॉ. विनीता रावत, डॉ. नन्दकिशोर साह सहित संस्थान के अन्य अधिकारी एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में प्रदेश भर से आए नवचयनित खंड विकास अधिकारियों ने भाग लिया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!