August 8, 2026 3:54 am

रहीमाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष भिड़े, दूसरे पक्ष ने चार पहिया वाहन से बाइक में मारी टक्कर 

अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल सड़क किनारे गिरी, युवक घायल 

पुलिस की पड़ताल में फायरिंग की सूचना निकली गलत 

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। रहीमाबाद क्षेत्र में बीते दिनों हुई घटनाओं का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि शुक्रवार को इसी थाना क्षेत्र के गहदो पांडेय खेड़ा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर स्कार्पियो सवार व मोटरसाइकिल सवार युवकों के बीच कहासुनी हो गई और देखते ही देखते मारपीट की नौबत आ गई। इसी बीच बाइक सवार युवक भागने लगा कि चार पहिया सवार युवक ने पीछा कर दौड़ा लिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले की पुलिस ने गहनता से छानबीन की तो गोली चलने की सूचना गलत निकली। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया है और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इंस्पेक्टर रहीमाबाद के मुताबिक शुक्रवार को सोशल मीडिया द्वारा सूचना मिली कि गहदो पांडेय खेड़ा गांव के पास किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद फायरिंग हुई है। खबर मिलते ही इंस्पेक्टर रहीमाबाद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की।

इंस्पेक्टर के मुताबिक जांच पड़ताल के बाद सामने आया है कि सिसवारा गांव निवासी विवेक पाठक पुत्र रामशंकर पाठक व गहदो पांडेय खेड़ा गांव निवासी मोहम्मद समीर पुत्र मोहम्मद हबीब के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई है।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान विवेक पाठक मोटरसाइकिल पर सवार होकर भागने लगा कि बेखौफ समीर पाठक को पकड़ने के लिए चार पहिया वाहन से पीछा करने लगा। बताया जा रहा है कि इस हड़बड़ाहट में आकर पाठक की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक जांच पड़ताल के दौरान फायरिंग होने की खबर गलत पाई गई और न ही मौके से कोई खोखा कारतूस मिला। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!