August 8, 2026 3:55 am

चिनहट: बारिश से उफनाए खारजा नाले में नहाते समय बह गया मजदूर 

 पुलिस स्थानीय गोताखोरों व एसडीआरएफ टीम के साथ खोजबीन की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र के लौलाई गांव से कुछ दूरी स्थित खारजा नाले में गुरुवार को एक युवक बह गयासाथ में नहाने गए साथियों ने शोर मचाते हुए बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और युवक तेज बहाव की धारा में समा गया

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों एवं एसडीआरएफ टीम के ऑपरेशन सर्च चलाया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।

गोसाईगंज क्षेत्र स्थित अमेठी निवासी 26 वर्षीय सूरज रावत पुत्र स्व मेवा लाल लौलाई गांव में रहकर मजदूरी करता था।

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक सूरज रावत अपने चार साथियों के साथ गुरुवार को लौलाई गांव से कुछ दूरी पर स्थित खारजा नाले में नहाने गया था। उन्होंने बताया कि सूरज रावत सुनील रावत सहित अन्य साथियों के साथ नहा रहा था कि इसी दौरान गहराई में चला गया। यह माजरा देख कर साथियों ने उसे बचाने के लिए भरसक प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा और उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह आनन-फानन में स्थानीय गोताखोरों एवं एसडीआरएफ टीम को बुलाकर सूरज रावत की तलाश शुरू की। एसडीआरएफ टीम ने शाम तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

गौर करें तो इससे पहले 26 जुलाई 2026 को 13 वर्षीय मासूम बच्चे सनी कुमार उर्फ गोली की खारजा नाले में नहाते समय डूबकर मौत हो गई थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!