November 4, 2026 7:28 am

पीजीआई: अलग-अलग ब्रांडों की अवैध शराब की तस्करी करने वाले गिरोह का राजफाश, एक तस्कर गिरफ्तार 

पकड़े गए आरोपी के पास से 1346 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद 

 

ए अहमद सौदागर  लखनऊ। राजधानी लखनऊ में एक मकान में अवैध अंग्रेजी शराब रखकर पड़े पैमाने पर बिहार राज्य में सप्लाई करने जा रहे सर्विलांस सेल और इंस्पेक्टर पीजीआई की संयुक्त टीम ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर एक तस्कर को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस को पकड़े गए तस्कर के पास से 1346 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई है।

उपनिरीक्षक सुमित बंसल टीम के साथ गुरुवार को चेकिंग कर रहे थे कि इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली सेक्टर दस सी वृन्दावन योजना क्षेत्र स्थित एक मकान में कुछ तस्कर बड़े पैमाने पर अवैध अंग्रेजी शराब का जखीरा इकठ्ठा कर बिहार राज्य में सप्लाई करने की फिराक में हैं।

इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छापेमारी कर मौके से एक तस्कर को धरदबोचा, जबकि मौके का फायदा उठाते हुए अन्य तस्कर भाग निकले।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम कृष्णानगर क्षेत्र स्थित आजाद नगर निवासी अनिल वर्मा बताया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह किराए का मकान लेकर अपने साथी विमल के साथ अवैध शराब की तस्करी करते हैं। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि नकली शराब की बोतल में असली अंग्रेजी शराब का रेपर लगाकर आजमगढ़ निवासी विमल यादव के साथ मिलकर इस गोरखधंधे को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है। पुलिस का कहना है कि फरार तस्कर विमल यादव अपनी वाहन में अवैध शराब की खेप लादकर बिहार राज्य ले जाकर सप्लाई करते हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी शराब तस्करी करने के मामले में आरोपी सलाखों के पीछे जा चुके हैं।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!