August 10, 2026 1:10 am

निगोहां: जीएसटी से बचने के लिए तीन बार टोल प्लाजा पार करने वाला चालक गिरफ्तार 

पुलिस मामले की छानबीन कर वाहन चालक व वाहन को राज्य कर विभाग को सौंपा 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा व संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध अपर्णा कुमार के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुस्ताक के कुशल पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्ला पल्ली वसंथ कुमार तथा सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज राजेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं इंस्पेक्टर निगोहां रवीन्द्र कुमार के नेतृत्व में रविवार को चेकिंग के दौरान जीएसटी चोरी कर तीन बार माल लादकर टोल प्लाजा पार करने वाले वाहन चालक व वाहन को पकड़कर राज्य कर विभाग के हवाले कर मामले की छानबीन कर रही है।

इंस्पेक्टर निगोहां रवीन्द्र कुमार के मुताबिक वह क्षेत्र स्थित रतनापुर गांव के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे कि इसी दौरान यूपी 32 क्यू एन 4810 नंबर वाहन को रोक कर गहनता से जांच पड़ताल की गई तो उसमें पान-मसाला व तंबाकू लदा था।

इंस्पेक्टर का कहना है कि अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र स्थित राघोपुर गांव निवासी चालक दिनेश कुमार गिरि पुत्र शिव गिरि से वाहन पर लदे माल के कागजात मांगे तो वह जीएसटी बिल तथा माल परिवहन हेतु ई-वे बिल पेश किया। उन्होंने बताया कि कागजात की गहनता से छानबीन की गई तो पता चला कि एक ही जीएसटी बिल एवं ई- वे बिल के जरिए तीन बार टोल प्लाजा पार किया गया है।

पूछताछ में चालक दिनेश कुमार गिरि ने पुलिस को बताया कि वह टोल प्लाजा एवं राज्य कर अधिकारियों से बचने के लिए वाहन को दूसरे रास्ते से वाहन लेकर जा रहा था। सबूत हाथ लगते ही पुलिस इसकी सूचना राज्य कर अधिकारियों को दी। पुलिस और राज्य कर विभाग की संयुक्त टीम ने लदा हुआ माल अपने कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!