August 13, 2026 11:22 pm

​औरास-रहीमाबाद मार्ग: सड़क चौड़ीकरण के दौरान उड़ रही धूल से राहगीर बेहाल, ग्रामीणों ने डीएम से की पानी छिड़काव की मांग

औरास। राजधानी लखनऊ के जनपद उन्नाव जिले के थाना क्षेत्र में औरास रहीमाबाद मार्ग पर करीब 6 महीने से सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी है, लेकिन निर्माण स्थल पर समुचित पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है वाहनों के गुजरते ही सड़क पर धूल के गुबार उड़ने लगते हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों का चलना मुश्किल हो गया है।

धूल के कारण वाहन चालकों को सामने देखने में परेशानी हो रही है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार की मनमानी एवं लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि और जिलाधिकारी जी से अनुरोध हा कर रहे हैं उनकी तत्काल नियमित पानी का छिड़काव कराने की मांग की है

रहीमाबाद–औरास मार्ग पर धूल उड़ रही और बनी राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हुई है और लोग बहुत ही परेशान हैं किस क्षेत्र के सभी ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से अनुरोध कर रहे हैं कि अपने स्तर से की जांच कर कर पानी का छिड़काव कराए जाने की मांग की है।

ये ख़बर भी पढ़ें….

मलिहाबाद ब्लॉक परिसर में दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल एसेसमेंट कैंप आयोजित, 23 को मिले प्रमाण पत्र

64
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!