August 13, 2026 11:23 pm

नगराम: बहराइच से लाकर सप्लाई करते गांजा अंतर्जनपदीय स्तर पर करते हैं तस्करी, दो तस्कर गिरफ्तार

सोलह लाख रुपए कीमत का अवैध गांजा, दो आई मोबाइल फोन, एक कार व 12,500 रूपए की नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बहराइच जिले से भारी मात्रा में गांजे की खेप लाकर उसे राजधानी लखनऊ सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में सप्लाई किया जा रहा था। एसओ नगराम अंजनी कुमार सिंह की टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर इसका राजफाश किया है। दोनों तस्करों के पास से 78.330 किलोग्राम अवैध गांजा, दो आई मोबाइल फोन, एक कार व 12,500 रूपए की नकदी बरामद हुई है।
डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपित 12वीं पास हैं। उन्होंने बताया कि इनका एक संगठित होकर है जो अन्तर्जनपदीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करते हैं।

थानाध्यक्ष नगराम अंजनी कुमार सिंह टीम के साथ बुधवार को क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे कि इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ लोग एक काले रंग की कार में मादक पदार्थ (गांजा) लादकर कहीं सप्लाई करने जा रहे हैं। इस सूचना पर एसओ नगराम अंजनी कुमार सिंह की टीम में शामिल उपनिरीक्षक दिनेश कुमार पाठक, उपनिरीक्षक ऋषभ पांडेय, उपनिरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा, कांस्टेबल अखिलेश उपाध्याय, कांस्टेबल सुरजीत वर्मा व कांस्टेबल पवन कुमार यादव सक्रियता दिखाते हुए क्षेत्र में नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाकर चेकिंग कर रहे थे कि तभी कार संदिग्ध हालात में आती दिखाई दी।

पुलिस टीम कार को रोककर तलाशी ली तो दंग रह गई। देखा कि कार में भारी मात्रा में अवैध गांजा लदा हुआ था।
डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के मुताबिक पकड़े गए दोनों तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम नगराम थाना क्षेत्र के समेसी गांव निवासी 25 वर्षीय प्रिंस जायसवाल पुत्र रामप्रकाश जायसवाल व दूसरे ने नगराम क्षेत्र स्थित भाटन टोला कस्बा निवासी 26 वर्षीय अभिजीत पटेल उर्फ सेना पुत्र काशीप्रसाद बताया। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी 12वीं पास हैं।

ऐसे करते थे अवैध गांजा की तस्करी

डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर किस्म के तस्कर हैं जो बहराइच जिले से अवैध गांजा लाकर राजधानी लखनऊ सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में अन्तर्जनपदीय स्तर पर सप्लाई करते हैं।
उन्होंने कहा कि पूछताछ में दोनों तस्करों ने यह भी बताया कि इसी गोरखधंधे से महंगा मोबाइल फोन खरीदे हैं और यह भी बताया ईको स्पोर्ट वाहन प्रिंस खरीद रखा था, जिसमें अवैध गांजा लादकर तस्करी करने की बात स्वीकार किया है। डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

64
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!