November 7, 2026 1:13 am

नाका हिण्डोला: घर से नाराज होकर निकली दो सगी नाबालिग बहनों को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

ए अहमद सौदागर लखनऊ। नाका हिण्डोला पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए घर से नाराज होकर निकली दो नाबालिग सगी बहनों को सकुशल उनके परिजनों को सुपुर्द किया।

 

बीती 21 अगस्त को रात्रि गस्त के दौरान पुलिस को रोड किनारे दो नाबालिग लड़कियां परेशान हालत में घूमती मिलीं। पूछताछ पर उन्होंने बताया कि वह थाना महाराजगंज जिला रायबरेली की रहने वाली हैं और परिजनों से नाराज होकर बिना बताये रायबरेली डिपो से चारबाग आ गई हैं और यहां से दिल्ली जाने वाली थीं।

 

पुलिस दोनों को पिंक बूथ 09 चारबाग लाई और परिजनों को सूचित किया। परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चियों को सकुशल पाकर लखनऊ पुलिस की प्रशंसा की। नियमानुसार कार्यवाही कर बच्चियों को सुपुर्द किया गया।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!