ए अहमद सौदागर लखनऊ। दुबग्गा पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और दहेज मांगने के आरोपी को गिरफ्तार किया।
वादिनी ने तहरीर दी थी कि आलोक मिश्रा ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए और बाद में अतिरिक्त दहेज मांगते हुए मारपीट व धमकी दी। तहरीर पर पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
सूचना पर पुलिस नें शनिवार को आलोक मिश्रा पुत्र लवकुश मिश्रा निवासी कसली देवरिया थाना मईल जिला देवरिया उम्र 25 वर्ष को कानपुर बाईपास चौराहे के पास से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।





