November 7, 2026 1:14 am

कोर्ट के आदेश पर एक्शन: ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग महिला की शिकायत पर मलिहाबाद पुलिस ने दर्ज किया केस

रामू गौतम मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र में विवाहिता की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद मलिहाबाद पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रहीमाबाद थाना क्षेत्र के रानीखेड़ा निवासी प्रीति गौतम पत्नी आनंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि पति आनंद, ससुर कन्हैया लाल और ननद ममता उसके साथ गाली-गलौज करते थे और विरोध करने पर मारपीट भी की जाती थी। लगातार प्रताड़ना से वह मानसिक रूप से परेशान हो गई।

पीड़िता के मुताबिक, उसने कार्रवाई की मांग को लेकर 13 अक्टूबर 2019 को मलिहाबाद थाने में तहरीर दी थी। काफी समय तक मुकदमा दर्ज नहीं होने पर उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश के बाद मलिहाबाद पुलिस ने अब संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!