November 7, 2026 1:14 am

गोसाईगंज: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव फेंकें जाने की आंशका 

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बहेड़ा गांव के पास हुई हुई घटना का मामला 

पुलिस का दावा शरीर पर कोई जाहिरा घाव के निशान नहीं मिले 

शव की पहचान नहीं हो सकी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी में महिलाओं के साथ दुस्साहसिक घटनाओं का सिलसिला बरकरार है जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। गोसाईगंज थाना क्षेत्र में एक पचास वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार शाम सात बजे उसका शव के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बाराबंकी जाने वाले रोड स्थित बहेड़ा गांव के पास पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आंशका है कि दुष्कर्म के बाद उसे मौत के घाट उतारा गया।

अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्ला पल्ली वसंथ कुमार के मुताबिक आसपास में रहने वाले लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बाराबंकी जाने वाले रोड स्थित बड़ेहा गांव के पास सड़क किनारे झाड़ियों में एक महिला का शव मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई। महिला पिंक कलर का शूट, काले रंग का सलवार, भूरे रंग का दुपट्टा तथा दाहिने हाथ में हरे व लाल रंग की चूड़ियां पहन रखी थी।

महिला की चप्पल नदारद थी। आसपास के लोगों ने शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। शाम करीब सात बजे शव पड़े होने की खबर मिलते ही अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्ला पल्ली वसंथ कुमार सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन शुरू की। स्थानीय लोग महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आंशका जता रहे हैं। अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्ला पल्ली वसंथ कुमार के मुताबिक इससे इन्कार नहीं किया जा सकता लिहाजा इस मामले में कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई। वहीं पुलिस का यह भी कहना है कि मृतका की तस्वीर आसपास के जिलों के थानों पर भेज दी गई है। पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!