November 7, 2026 12:30 am

राहुल गांधी की विचारधारा से प्रभावित होकर यूपी में बढ़ा कांग्रेस का कुनबा, कई बड़े चेहरे पार्टी में शामिल

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती: पूर्व एम.एल.सी.अवध कुमार सिंह ‘बागी’ समेत कई दिग्गज नेताओं ने थामी कांग्रेस की कमान

लखनऊ। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतियों व जननायक राहुल गांधी जी की विचारधारा से प्रभावित होकर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का परिवार लगातार मजबूत हो रहा है।

इसी क्रम में आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित एक विशाल भव्य सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के समक्ष एवं सांसद राकेश राठौर के नेतृत्व में प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं और समाजसेवियों एवं उनके सैंकड़ों की संख्या में समर्थकों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के ज्वाइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को विधिवत कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलायी।

कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में पूर्व विधान परिषद सदस्य व लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व उपाध्यक्ष अवध कुमार सिंह ‘बागी’, अजय प्रताप नागर,अरविंद राठौर(प्रधान), डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ, डॉ. विनीत मिश्रा, हरीश भारती, जिला पंचायत सदस्य सुनीता चैधरी, अरुणेश यादव, रंजीत राठौर, निजामुद्दीन अंसारी व दुर्गेश राठौर शामिल हैं।

इसके साथ ही योगेश कुलश्रेष्ठ, प्रदीप कुमार शर्मा, अनुराग श्रीवास्तव, मनीश मिश्रा, अमित कुमार चैहान,ब्रजेश कुमार, प्रशान्त कुमार यादव, पुष्पेन्द्र सिंह, चन्द्रभान सिंह, अंकित तिवारी, अतुल कुलश्रेष्ठ, राकेश कुमार, बहोरन राठौर,रामदास राठौर, प्रभात सिंह, अजय कुमार नागर, प्रदीप कुमार यादव, शुभम यादव, उदयप्रताप यादव, विशाल यादव, युवराज यादव, मोहम्मद अहमद सहित सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में इन सभी वरिष्ठ नेताओं ने अपने सैकड़ों निष्ठावान समर्थकों के साथ देश में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस के संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प लिया।

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने सदस्यता ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में युवाओं, पिछड़ों, वंचितों और प्रबुद्ध वर्ग का लगातार कांग्रेस पार्टी के प्रति बढ़ता यह अटूट विश्वास इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि आने वाला समय जन-जन की आवाज और न्याय का होगा। उन्होने कांग्रेस परिवार में शामिल हुए सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का हार्दिक स्वागत किया और कहा कि जिस तरह कांग्रेस की ताकत लगातार बढ़ रही है उससे आने वाले चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेकेंगे। उन्होने कहा कि अपने संघर्षों के बल पर वह पांच बार विधायक रहे और निर्दल विधायक के रूप में चुने गये। उन्होने कहा कि आप लोगों के साथ मिलकर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने में मजबूती मिलेगी और निश्चित तौर पर हम आगामी चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करेंगे।

इस अवसर पर सुभाष पाल, कवयित्री निधि शुक्ला, जयविन्द सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!