November 7, 2026 12:29 am

लखनऊ: इण्डियन डेमोक्रेटिक एलाइन्स ने कांग्रेस को दिया बिना शर्त समर्थन, गांधी भवन में हुआ राजनीतिक चिन्तन सम्मेलन

देश में सामाजिक न्याय स्थापित करेंगे राहुल गांधी, सरकार बनने पर युवाओं और बेरोजगारों को मिलेगा हक: राजेन्द्र पाल गौतम

लखनऊ। इण्डियन डेमोक्रेटिक एलाइन्स के तत्वावधान में राजनीतिक चिन्तन सम्मेलन गांधी भवन प्रेक्षागृह लखनऊ में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी उ0प्र0 एवं अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री राजेन्द्र पाल गौतम जी पूर्व मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जिसकी अध्यक्षता प्रो0 रामबख्श सिंह वर्मा पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी ने किया। सम्मेलन का संचालन श्री साहब सिंह धनगर भैया जी संयोजक इण्डियन डेमोक्रेटिक एलाइन्स एवं संस्थापक राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी ने किया।

इस सम्मेलन में शामिल इण्डियन डेमोक्रेटिक एलाइन्स के दो दर्जन से अधिक पार्टियों ने आगामी विधानसभा चुनाव में बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी उ0प्र0 एवं अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री राजेन्द्र पाल गौतम जी पूर्व मंत्री ने सम्मेलन में कहा कि जननायक लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी देश भर में छात्रों और युवाओं की आवाज उठा रहे हैं, आज देश में छात्रों, युवाओं की चर्चा हो रही है, बेरोजगारी की चर्चा हो रही है, आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक न्याय के लिए श्री राहुल गांधी जी ने आवाज उठायी है। वह चाहते हैं कि देश में सामाजिक न्याय स्थापित हो। उन्होने इण्डियन डेमोक्रेटिक एलाइन्स को आश्वस्त किया कि सरकार बनने पर राहुल जी की मंशा के अनुरूप देश में सामाजिक न्याय स्थापित किया जाएगा, युवाओं, छात्रों, बेरोजगारों के लिए समुचित कदम उठाये जायेंगे। बिना शर्त समर्थन पर उन्होने इण्डियन डेमोक्रेटिक एलाइन्स के सभी दलों के प्रमुखों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे कांग्रेस पार्टी को सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने में काफी बल मिलेगा।

सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय समानता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मोतीलाल शास्त्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष इण्डियन नेशनल लीग प्रो0 मोहम्मद सुलेमान, पूर्व आईएएस डा0 अनीस अंसारी, समदर्शी समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एस0पी0 वर्मा,, राष्ट्रीय अध्यक्ष सामाजिक चेतना फाउण्डेशन एवं पूर्व जिला जज श्री बी0डी0 नकवी, पूर्व आईपीएस डा0 बी0पी0 अशोक, राष्ट्रीय अध्यक्ष आल इण्डिया मुस्लिम मजलिस एडवोकेट वसी अहमद, राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वजन सुखाय पार्टी श्री शिव प्रसाद यादव पूर्व विधायक, डा0 एस0 क्यू0आर0 इलियास राष्ट्रीय महासचिव वेलफेयर पार्टी आफ इण्डिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वतंत्र जनताराज पार्टी श्री घनश्याम कोरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय हरित पार्टी डा0 राजवीर सिंह पाल मौजूद रहे।

इसके साथ ही सम्मेलन में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय अशोक सेना श्री नरेन्द्र कुशवाहा, संस्थापक समदर्शी समाज पार्टी श्री चन्द्रभान सिंह पटेल, अध्यक्ष संसदीय बोर्ड राष्ट्रीय समानता दल श्री गोपाल सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी श्री सूरजपाल सिंह कश्यप, राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवतावादी समाज पार्टी श्री आर0एस0 मानव, राष्ट्रीय महासचिव आदर्श लोकदल श्री शाकिर अली उस्मानी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जस्टिस पार्टी श्री इंद्रपाल पासी, राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वजन आवाज पार्टी कर्नल राजेन्द्र यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय समाज पार्टी श्री शत्रुघ्न सिंह निषाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष धरती मानवतावादी पार्टी श्री डी0आर0 गौतम, राष्ट्रीय अध्यक्ष लोक प्रिय राष्ट्रवादी पार्टी श्री राजेन्द्र कुमार प्रजापति, राष्ट्रीय अध्यक्ष गरीब समाज स्वराज पार्टी श्री चन्द्रसेन भारती, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखण्ड समाज पार्टी श्री अखिलेश सैनी एडवोकेट, राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय भाईचारा पार्टी श्री चन्द्रपाल सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष आदर्श संग्राम पार्टी श्री गौतम भारती, राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय मजदूर जनता पार्टी श्री सर्वेश कुमार आदि मौजूद रहे।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!