लूट का कैमरा व घटना में इस्तेमाल इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल बरामद
ए अहमद सौदागर लखनऊ। दुबग्गा थाना क्षेत्र के जिल्लापुर रोड जेहटा के पास सुनसान जगह पर लेजाकर कैमरामैन मनीष भारती को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर दुबग्गा श्रीकांत राय की टीम ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर चार लुटेरों को दबोचने में कामयाबी हासिल की है।
पुलिस को इनके पास से एक कैमरा, दो फ़्लैश, दो डिकी लाईट बैटरी, कैमरा के अन्य उपकरण के अलावा घटना में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
इंस्पेक्टर दुबग्गा श्रीकांत राय की टीम को सोमवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि क्षेत्र में लुटेरों का एक गैंग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में मंडरा रहा है। इस सूचना पर इंस्पेक्टर दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घेरेबंदी कर मौके से चार लोगों को धरदबोचा।
इंस्पेक्टर दुबग्गा श्रीकांत राय के मुताबिक पकड़े गए चारों बदमाशों ने पूछताछ में अपना नाम अमीनाबाद थाना क्षेत्र राज होटल निवासी हेमंत सोनकर पुत्र गोपाल सोनकर, सैरपुर थाना क्षेत्र स्थित आईआईएम रोड निवासी सार्थक पांडेय पुत्र लक्ष्मीकांत पांडेय, रहीमाबाद क्षेत्र स्थित अटिया गांव निवासी अजय कुमार पुत्र संतोष कुमार व ससपन रहीमाबाद निवासी कुलदीप मिश्रा पुत्र ब्रजमोहन बताया। इंस्पेक्टर का कहना है कि इन्हीं लोगों ने 17 अगस्त 2026 की रात दुबग्गा निवासी कैमरामैन मनीष भारती को फर्जी सट्टा बुक करवाकर सुनसान जगह पर लेजाकर लूटपाट की थी। पुलिस को इनके पास से लूटा गया कैमरा व उसके उपकरण के अलावा घटना में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल बरामद हुई है।





