हत्या कर शव फेंकें जाने की आंशका, शिनाख्त नहीं
कनौसी पुल के पास नहर में मिले दोनों के शव
ए अहमद सौदागर लखनऊ। मानकनगर थाना क्षेत्र के कनौसी पुल के पास बुधवार को नहर में दो लोगों का शव उतराता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शवों को देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर शवों को नहर से बाहर निकलवाकर मामले की छानबीन शुरू की।
आंशका है कि दोनों की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया है। पुलिस आसपास के लोगों को बुलाकर शवों की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
एक युवक के दाहिने हाथ पर महाकाल लिखा हुआ टैटू है। पुलिस इसी आधार पर शवों की शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है। पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मानक नगर थाना क्षेत्र के कनौसी पुल के पास स्थित नहर में बुधवार को दो शव उतराता मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। एक शव की उम्र करीब 40 वर्ष तो दूसरे की उम्र 25 वर्ष के करीब लग रही है। एक युवक के दाहिने हाथ पर महाकाल लिखा हुआ टैटू है। पुलिस आसपास में रहने वाले लोगों को बुलाकर शवों की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। स्थानीय लोग दोनों की हत्या कर शव नहर में फेंके जाने की आंशका जता रहे हैं। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है।
पुलिस मामले की छानबीन कर दोनों शवों की तस्वीर आसपास के जिलों के थानों पर भेज दी है। पुलिस का कहना है हुलिया और हाथ पर लिखे महाकाल और बने टैटू के आधार पर शवों की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।





