November 6, 2026 11:03 pm

लखीमपुर से कांग्रेस में बड़ा कुनबा शामिल: अजय राय की मौजूदगी में दर्जनों नेताओं ने थामा ‘हाथ’

लखनऊ। कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था एवं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, श्रीमती सोनिया गांधी जी, श्री राहुल गांधी जी, श्रीमती प्रियंका गांधी जी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए किसान कांग्रेस मध्य जोन के अध्यक्ष श्री ब्रज मौर्या एवं श्री तेज प्रताप गुप्ता के नेतृत्व में जनपद लखीमपुर के दर्जनों लोगों ने आज यहां उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय जी के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस के ज्वाइनिंग प्रभारी श्री नितिन शर्मा जी ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को विधिवत कंाग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलायी।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से सर्वश्री कौशल श्रीवास्तव एडवोकेट, राजेश पटेल, राम नरेश भार्गव, उमेश दीक्षित, अशोक चैधरी सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।

इस मौके पर पूर्व मंत्री डाॅ0 सी0पी0 राय, डाॅ0 अमित राय, श्री सुरेन्द्र यादव, श्री सर्वेश श्रीवास्तव, श्री अतुल वर्मा, श्री कमलेश तिवारी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!