मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में हज़रत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के मौके पर क़स्बा रहीमाबाद में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बारह वफ़ात का जुलूस “जुलूसे मोहम्मदी” पूरे अक़ीदत के साथ ग्राम अंसारनगर लालूहार से प्रारम्भ होकर दरोगा की चक्की चौराहा, बड़ा चौराहा रहीमाबाद से औरास रोड होते हुए रहीमाबाद मस्जिद के पास से बाकी नगर पेशावरी मौलवी साहब की मज़ार के पास बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
जिसमे क़स्बे के सभी धरम के लोग सम्मिलित हुए और बड़े हर्षो उल्लास से जुलूस का स्वागत किया और जगह जगह पर मिठाई का वितरण किया। जुलूस को सकुशल अपने गंतव्य तक सकुशल पहुँचाने हेतु थाना प्रभारी श्री अरुण कुमार त्रिगुनायक व हल्का प्रभारी सहित श्री SM ज़ैदी व बड़ी संख्या में पुलिस बल के लोग मौजूद रहे।
रहीमाबाद मस्जिद के पास थाना प्रभारी अरुण कुमार त्रिगुनायक ने अपनी टीम के साथ हमराही उपनिरीक्षकों उमेश यादव रामसेवक राणा एम ए एस जैदी रविंद्र सिंह सुरेश कुमार फौजी अनिकेत सैनी को हाजी मुश्ताक़ अली अंसारी, जावेद आलम, अशोक सिंह अर्कवंशी, फरहान बेग, जावेद अली, किशोर अर्कवंशी, अनवार बेग व फ़रहाज़ बेग ज़ुहैब आलम ने गुलाब के फूल देकर सम्मानित व स्वागत किया साथ ही जुलुस की हमराही कर रहे पुलिस बल के लोगों का मिठाई खिला कर बारह वफ़ात की बधाई दी।
पुलिस बल की सतर्कता और गंतव्य तक सकुशल पहुँचने पर पुलिस बल का सभी क़स्बा वासियों ने तहे दिल से शुक्रिया अदा किया व बारह वफ़ात के पवन त्यौहार की बहुत बहुत शुभकामनाये दी।आप सब को इस बारह वफ़ात के पवन त्यौहार की बहुत बहुत बधाई।





