November 6, 2026 10:26 pm

त्रिपुरा से ट्रक में रबर के बीच छिपाकर ला रहे थे 40 किलो गांजा

एएनटीएफ आगरा ने चार तस्करों को दबोचा, 20 लाख का माल बरामद

फतेहपुर सीकरी में स्विफ्ट कार से होनी थी सप्लाई, ट्रक-कार-मोबाइल-नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर लखनऊ।एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स उत्तर प्रदेश की ऑपरेशनल यूनिट आगरा ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 04 सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 40 किलो अवैध गांजा जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये, 01 ट्रक, 01 स्विफ्ट कार, 04 मोबाइल व 13,340 रुपये नकद बरामद किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक और अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था के निर्देश पर की गई।

गिरफ्तार तस्कर नरेश कुमार निवासी ग्राम बंजराडा पोस्ट करडियाना थाना बोल कैंप जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश ट्रक चालक व आकाश सोनी निवासी म0नं0 104 मोहल्ला अमागढ़ कच्ची बस्ती थाना ट्रांसपोर्ट नगर जिला जयपुर राजस्थान अनिल कुमार निवासी ग्राम तिनकिरड़ी श्योपुरा थाना मुंडावर जिला अलवर राजस्थान व इरफान सलमानी निवासी म0नं0 15/37 मोहल्ला बड़ी हवाई नाई की मंडी थाना नाई की मंडी जनपद आगरा हैं।तस्करों ने पूछताछ पर बताया कि वे त्रिपुरा/अगरतला से ट्रक के माध्यम से रबर के सामान के बीच में छिपाकर भारी मात्रा में गांजा लेकर आ रहे थे। इस अवैध गांजे को स्विफ्ट कार की डिग्गी में रखकर फतेहपुर सीकरी व आस-पास के क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था। यह लोग स्थानीय स्तर पर इस माल को महंगे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाते हैं और मुनाफा आपस में बांट लेते हैं।पकड़े गये आरोपियों के विरुद्ध थाना फतेहपुर सीकरी पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही हैं।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!