औरास। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के जनपद उन्नाव जिले के थाना क्षेत्र में आज महामाया बुद्ध विहार सत्य साहेब सत्य गुरु मुंशी दास बाबा धाम ग्राम हमीरपुर पंचायत अहरा डडिया पोस्ट रसूलपुर ब्लॉक मियागंज जनपद उन्नाव के धाम पर महामाया बुद्ध विहार सत्य साहेब सत्य गुरु मुंशी दास बाबा धाम के संत मुंशी दास द्वारा सत्संग में आए हुए सभी अनुवाईयो एवं भक्तगणों को संबोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि आप लोग जैसे-जैसे कर्म करेंगे वैसे-वैसे आपका फल मिलेगा और अपने परिवार व अन्य लोगों के साथ हंसी-खुशी से रहना चाहिए और एक दूसरे के लिए दुख में साथ देना चाहिए क्योंकि इससे आप लोगों का अच्छा फल मिलेगा यही सत्य मार्ग पर चलकर आपको खुशी मिलेगी और उन्होंने कहा कि हमेशा अच्छी सोच रखना चाहिए कभी भी किसी का बुरा ना करना और बिना दिया हुआ किसी की चीज नहीं उठाना चाहिए और ना ही चोरी करना धोखेबाजी चाल बजी छल कपट नहीं करना चाहिए किसी की हत्या नहीं करना चाहिए क्योंकि परकत के अनुसार चलना चाहिए इस कार्यक्रम में ग्राम तिरपाल खेड़ा निवासी सुशील बबलू अरविंद के सहयोग से भंडारे का कार्यक्रम में मटर पनीर सब्जी पुडी खीर का प्रसाद आए हुए सभी भक्तगणों एवं अनुयायियों को बैठक सब लोगों को प्रसाद ग्रहण कराया गया अवसर पर समस्त अनुयायियों एवं भक्तगण मौजूद रहे।





