November 6, 2026 10:22 pm

भाजपा-आरएसएस के झूठ का पर्दाफाश करेगी कांग्रेस: विचार विभाग ने 200 बैठकों और ‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ प्रचारित करने का बनाया प्लान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विचार विभाग की आज एक आवश्यक बैठक उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में विचार विभाग के चेययरमैन श्री एच.एल. दुसाध की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी विचार विभाग के चेयरमैन कैप्टन प्रवीन डावर एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी विचार विभाग के उपाध्यक्ष डाॅ0 नीता मिश्रा मौजूद रहीं। बैठक का संचालन उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी विचार विभाग के वाइस चेयरमैन श्री सुरेन्द्र यादव ने किया।

बैठक में सितम्बर माह तक गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी, आजमगढ़, अयोध्या, झांसी, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों में विचार विभाग की बैठक करने का निर्णय लिया गया। जिनकी तिथियां शीघ्र ही तय करने का निर्णय लिया गया।

इस मौके विचार विभाग के चेयरमैन श्री एच.एच. दुसाध द्वारा लिखित पांच पुस्तकों का भी विमोचन किया गया। एक पम्फलेट 100 रोगों की एक दवा- राहुल गांधी का जितनी आबादी-उतना हक सिद्धांत का वितरण किया गया, जिसे आम जनता तक पहुंचाने का निर्णय विचार विभाग द्वारा लिया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कैप्टन प्रवीन डावर ने कहा कि आधुनिक भारत के शिल्पी पं0 जवाहर लाल नेहरू जी की पुण्यतिथि और जयन्ती बड़े पैमाने पर आयोजित किए जाएं और जनता तक पं0 नेहरू के विचारों को पहुंचाया जाए। उन्होने कहा कि प्रदेश भर में लगभग 200 मीटिंग करने का लक्ष्य रखा गया है। चढ़ावा चोरी, चंदा चोरी के मुद्दे सहित आज उ0प्र0 में सैंकड़ों जनहित के मुद्दे हैं। भाजपा की केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार से बड़ी भ्रष्ट और फिरकापरस्त सरकार आज तक नहीं हुई है। उन्होने भाजपा के आईटी द्वारा झूठ प्रचारित किए जाने कि मोदी ने पं0 नेहरू के प्रधानमंत्री के कार्यकाल का रिकार्ड तोड़ दिया पूरी तरह मिथ्या, भ्रामक एवं झूठ करार देते हुए कहा कि नेहरू जी 17 वर्ष प्रधानमंत्री रहे, यह तो इन्दिरा जी का भी रिकार्ड नहीं तोड़ पायेंगे। जेन जी में सही इतिहास और तथ्य की जानकारी के लिए उन्होने कहा कि पं0 नेहरू द्वारा लिखित पुस्तक डिस्कवरी आफ इण्डिया का अंश शीघ्र ही सोशल मीडिया पर प्रचारित किया जाएगा जिसे पूरे देश में जेन जी तक पहुंचाना है ताकि भाजपा और आरएसएस के झूठ का पर्दाफाश हो सके।

कैप्टन प्रवीन डावर ने कहा कि 2029 में कांग्रेस की केन्द्र में सरकार बनने पर सभी स्कूलों में डिस्कवरी आफ इण्डिया की शिक्षा अनिवार्य की जाएगी। केन्द्र की मोदी सरकार सभी मोर्चे पर विफल है। फारेन पालिसी में मोदी सरकार इसलिए पूरी विफल है क्योंकि वह इन्दिरा जी, राजीव जी की फारेन पालिसी को छोड़ दिया और आज दुर्भाग्य है कि जिस अमेरिका के सामने भारत हमेशा सीना ताने खड़ा रहा आज मोदी जी अमेरिका की गोद में बैठ गये हैं। बड़े-बड़े पीएसयू जो पं0 नेहरू ने आजादी के बाद तैयार किए मोदी सरकार उन्हें अडानी-अंबानी जैसे पूंजीपतियों के हाथों कौड़ियों के हाथों बेच रही है और हमारे देश के युवा बेरोजगार होकर घूम रहे हैं और देश तबाही की कगार पर पहुंचा दिया गया है। उन्होने जोर देकर कहा कि 2027 में उ0प्र0 में योगी सरकार और 2029 में केन्द्र में मोदी सरकार को उखाड़ फंेकेगे। उन्होने विचार विभाग के पदाधिकारियों का आवाहन किया कि भाजपा और आरएसएस द्वारा पं0 नेहरू, बाबा साहब आम्बेडकर, सरदार वल्लभ भाई पटेल आदि महापुरूषों के बारे में फैलाये जा रहे झूठ को बेनकाब करें और सही बातें जनता के सामने लाने का काम करें।

विचार विभाग के चेयरमैन एच.एल. दुसाध ने कहा कि राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उनके द्वारा पांच पुस्तकें दी गयी जिसमें से सामाजिक न्याय से जुड़े बिन्दुओं को उन्होने उठाया। आज देश के बड़े बड़े बुद्धिजीवी सामाजिक न्याय की बात कर रहे हैं। राहुल जी ने देश में सामाजिक न्याय के मुद्दों को आगे बढ़ाया है। उन्होने कहाकि आगामी 2027 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए और किताबें लाने का निर्णय किया है जिस पर काम चल रहा है जिसे हम शीघ्र ही जनता के बीच लायेंगे। उन्होने राहुल जी ने दिल्ली में ऐतिहासिक सम्बोधन किया था कि आज आरएसएस-बीजेपी सत्ता में हैं हम सत्ता में नहीं हैं इसके लिए हमें अपने कोर वोटरों को जोड़ने की जरूरत है।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन-पूर्व मंत्री डाॅ0 सी0पी0 राय ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की चर्चा कम उसके विचारों की चर्चा ज्यादा होती है। उन्होने कहा कि विचार के माध्यम से ही हम किसी समाज को परिवर्तित कर सकते हैं। आज हमें फिर से पूरी ताकत के साथ कांग्रेस पार्टी द्वारा देश के विकास और निर्माण के बारे में किये गये योगदान को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। राहुल जी इरादे के पक्के हैं जब भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मोदी सरकार द्वारा उन्हें डराने का प्रयास किया गया फिर भी राहुल जी ने कश्मीर में तिरंगा फहराया।

 

अ0भा0 कांग्रेस कमेटी विचार विभाग की वाइस चेयरमैन डा0 नीता मिश्रा ने कहा कि हमें आज विशेषकर जेन जी, महिलाओं के बीच बताना होगा कि आरएसएस का आजादी के आन्दोलन में क्या रोल रहा है। उन्होने केवल समाज को बांटने का काम किया। योगी जी कहते हैं कि बंटोगे तो कटोगे, यही आरएसएस की सोच है इसका पर्दाफाश करना है। आज नेहरू-अम्बेडकर के विचारों के बीच झूठ फैलाया जा रहा है। सिर्फ पूंजीपतियों के लिए भाजपा सरकार काम कर रही है देश और जनता के हितों से इनका कोई सरोकार नहीं रह गया है।

 

बैठक में विचार विभाग के वाइस चेयरमैन श्री सुरेन्द्र यादव, प्रो0 अमरनाथ पासवान, श्री पंकज तिवारी, नित्या गौतम, श्री उबैदउल्ला नासिर, श्री एस0ए0एस0 किरमानी, श्री चन्द्र प्रकाश सिंह, श्रीमती अनामिका यादव, श्री कुलदीप दिवाकर, श्री संजय सिंह, श्री हरिश्चन्द्र पाण्डेय, श्री बृजेन्द्र कुमार सिंह, डा0 पुष्पा यादव, श्री राकेश पाण्डेय, श्री रजनीश यादव, श्री सुभाष मिश्रा, श्री जे0पी0 सिंह, श्री बदरे आलम, मो0 नदीम, श्री दिलीप यादव मौजूद रहे।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!