November 6, 2026 10:22 pm

पारा: रात में घरेलू काम, दिन में गिरोह बनाकर करतीं लूट 

पुलिस ने अंतर्जनपदीय गिरोह का राजफाश कर तीन महिलाओं को दबोचा 

आटो में सफर कर रही लक्ष्मी यादव से झपट्टा मारकर की थी लूट 

लूट व चोरी की दो चेन बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। शक्ल से सीधी-सादी दिखने वाली ऊषा, संगीता व तारा को देखकर कोई सोच नहीं सकता था कि वे शातिर लुटेरन हैं। मगर गुरुवार को जब ये तीनों पारा पुलिस के हत्थे चढ़ीं तो खुलासा हुआ कि रात में घरेलू काम करने वाली ये तीनों दिन में आटो में सफर करने वाली महिला यात्रियों के गले से झपट्टा मारकर चेन लूट जैसी गंभीर घटनाओं को अंजाम देती थीं और यह महिलाएं अन्तर्जनपदीय स्तर पर गिरोह बनाकर सरेराह लूटपाट करतीं हैं। 26 अगस्त 2026 को इंदिरा नगर क्षेत्र स्थित तकरोही निवासी अरविंद कुमार की पत्नी लक्ष्मी यादव के गले से चेन लूटना कबूल किया है। इनके पास से लूट व चोरी की दो चेन बरामद हुई है।

इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह ने बताया कि गुरुवार को उपनिरीक्षक मोहित भाटी, आरक्षी अजय कुमार सिंह, आरक्षी मनोज कुमार, महिला आरक्षी प्राख्या शुक्ला, महिला आरक्षी कंचन राजभर व महिला आरक्षी पूजा वेदी की टीम ने आटो में सफर कर रही महिला से लूटपाट कर भाग रहीं तीन लुटेरन महिलाओं को घेरेबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

उनकी पहचान कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित चकबंदी पुर गांव निवासी 23 वर्षीय ऊषा पत्नी टक्कल, कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र स्थित बरगठ मठिया गांव निवासी संगीता पत्नी संजय व कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित चकबंदी पुर गांव निवासी तारा पत्नी विवेक के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिलाएं संगठित गिरोह बनाकर घटना को अंजाम देती हैं और यह अन्तर्जनपदीय स्तर पर भी घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!