November 7, 2026 3:09 am

मानकनगर: नहर में मिले शवों की हुई शिनाख्त, पुलिस ने शराबी बता झाड़ा पल्ला 

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, छानबीन में जुटी 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। दो दिन पहले मानकनगर थाना के कनौसी पुल के पास नहर में जिन दो लोगों का उतराता शव मिला उनकी पहचान महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र स्थित शनिचरहिया बाजार निवासी 32 वर्षीय हरिओम गौड़ पुत्र विशंभर व दूसरे की शिनाख्त कृष्णानगर क्षेत्र स्थित कनौसी निवासी 21 वर्षीय प्रिंस रावत के रूप में हुई है।

हरिओम गौड़ लखनऊ में पेंटिंग का काम करता था, जबकि प्रिंस घर से बाजार सामान लेने के लिए निकला था।

सनद रहे कि दो दिन पहले मानकनगर थाना क्षेत्र के कनौसी पुल के पास नहर में दो युवकों का शव उतराता मिला था। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही थी कि शुक्रवार दोनों के घरवाले पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शवों की शिनाख्त की। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!