November 7, 2026 1:11 am

जानकीपुरम: एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत, शव दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर लटका मिला 

इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर जंगल में हुई घटना का मामला 

पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली 

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। जानकीपुरम थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बुधवार दोपहर बाद उसका शव इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर स्थित जंगल में दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास में रहने वाले लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। वहीं स्थानीय लोग महिला की हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाने की बात कह रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है।

जानकीपुरम थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर स्थित जंगल में पेड़ में दुपट्टा के सहारे एक करीब 27-28 वर्ष महिला का शव बुधवार दोपहर बाद झूलता मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई।

शव मिलने की सूचना से स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। कॉलेज प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतका की उम्र करीब 27-28 वर्ष है। पुलिस के मुताबिक उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी मौत के कारण की पुष्टि हो सकेगी। वहीं आसपास के रहने वाले महिला की हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटकाने की बात कह रहे हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!