November 6, 2026 11:04 pm

बीबीडी में उफनाए गड्ढे में गिरकर मासूम बच्चे की डूबकर मौत

साथी को बचाने के कूदा था मासूम छात्र, चली गई जान

ए अहमद सौदागरलखनऊ। बीबीडी थाना क्षेत्र के सतरिख रोड पर स्थित मां भगवती कॉलेज के पास शनिवार दोपहर बाद उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब एक मासूम बच्चे की बारिश से उफनाए गड्ढे में गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह पेशाब करने के लिए गड्ढे के पास गया और पैर फिसलने से वह गढ्ढे में डूब गया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बताते चलें कि चिनहट के सतरिख रोड पर स्थित ह्रदय बिहार कॉलोनी निवासी बिंदेश्वरी चौरसिया परिवार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि उनका छह वर्षीय बेटा हर्षित चौरसिया शनिवार को अपने मित्र डीह गांव निवासी छह वर्षीय नदीश खेलते-खेलते पास में बने गहरे गड्ढे के पास पहुंच गए। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक इसी दौरान दोनों बच्चे पेशाब करने के लिए गड्ढे के पास पहुंच गए और पैर फिसलने से हर्षित गहरे गड्ढे में गिर गया। उन्होंने बताया कि साथ में मौजूद उसका साथी नंदीश घटना की खबर घरवालों को दी। पुलिस ने घरवालों की मदद से हर्षित को गड्ढे से निकलकर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है पिता मर्चेंट नेवी में नौकरी करते हैं। उज्जवल चौरसिया और हर्षित चौरसिया दो भाई हैं। बताया जा रहा है कि हर्षित दो भाइयों में छोटा था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मानो घरवालों के ऊपर पहाड़ टूट पड़ा। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!