September 18, 2026 6:59 am

उत्तरधौना: लोकबंधु राजनारायण मेमोरियल इंटर कॉलेज में हिंदी दिवस पर कवि सम्मेलन आयोजित; मेधावी छात्र सम्मानित

लखनऊ। उत्तरधौना में हिन्दी दिवस पर “लोकबन्धु राजनारायण मेमोरियल इण्टर कालेज के प्रांगण में कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ।

इस शुभ अवसर सरस्वती माँ की पूजा से प्रारम्भकिया गया। विद्यालय के बच्चों के द्वारा हाई-स्कूल बोर्ड परीक्षा उच्चतम अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान कु० रानी मौर्या, द्वितीय स्थान कु० शिवानी रावत, तृतीय स्थान खुशबू प्रजापति, चतुर्थ स्थान कु० अंकिता व पंचम स्थान कु० चाँदनी अवस्थी ने प्राप्त किया। इस मौके पर कवि मधुप श्रीवास्तव (नरकंकाल) रायबरेली के शब्दों में डीजल पेट्रोल हम बचायेगें, ससुराल कम जायेगें, क्या रैलियों में बैलगाड़ी से जायेगें। कवि कमल पाण्डे “कमल” के शब्दों में दिलो को जोड़ दे ऐसा तार बनो, अदावत के बाजार में इश्क का हार बनो। हास्य कवि डा० सर्मेश शर्मा बाराबंकी, श्री कुलदीप समर, सुश्री प्रतीमा पटेल इस कार्यक्रम की सह-संचालिका सुश्री संध्या त्रिपाठी लखनऊ व संचालन योगेश चौहान ने किया। योगेश चौहान के शब्दों में “जिस चेहरे पर पहरे लगे होते है, ऐसे लोग समुद्र से भी गहरे होते है।” कक्षा-10 के छात्र शिवा ने कविता सुनाई स्वेदशी का नारा देकर चरखा चलाते थे, देश का खर्चा ज्यादा ना हो आधा लैम्प जलाते थे। कक्षा-12 की छात्रा छवि यादव के शब्दों में “हमारी भाषा हमारे विचारो आदर्शो का दर्पण है”। कक्षा-9 की छात्रा रेनू मौर्या व कक्षा -11 की छात्रा रानी मौर्या ने माँ की छांव पर कविता सुनाई।

प्रबन्ध समिति के प्रबन्धक शिव कुमार सिंह के द्वारा दीप प्रज्वालित करके माँ सरस्वती की पूजा के साथ कवि सम्मेलन का श्रीगणेश कवि सुश्री प्रतिभा पटेल जबलपुर के शब्दों में “जहां गाये गीत माँ शारदे विद्या का हम को वर दे।

इस शुभ अवसर पर पूर्व प्रधान संदीप सिंह ‘रिंकू’, राहुल श्रीवास्तव के द्वारा समस्त आगन्तुमक कवियो को माला पहना कर अभिनन्दन करते हुये सम्मान किया गया। संदीप कुमार सिंह (रिन्कू) ने विजयी बच्चों को पुरस्कार प्रदान किया। इस सफल कवि सम्मेलन के आयोजक राष्ट्रवादी कवि योगेश चौहान की उपस्थिति सराहनीय रही। इस मौके पर शिव कुमार सिंह प्रबन्धक, एस० एन० सिंह, महेन्द्र वर्मा, नगेन्द्र (मोना), सी०बी० सिंह ‘शिक्षाविद’, श्री पटेल विजय कनौजिया, श्री एन०पी० सिंह, पूर्व प्रधान उत्तर धोना संदीप सिंह रिंकू, प्रधानाचार्या मोहिनी सिंह, उपप्रधानाचार्य मो० सलीम, राजीव कुमार यादव, शिक्षक-शिक्षिकायें, छात्र-छात्रायें, विद्यालय परिवार एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।

 

66
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!