November 4, 2026 6:59 pm

मोहनलालगंज: बकरी चोर गिरोह पकड़ा गया, छह आरोपी गिरफ्तार 

तीन बकरियां, दो चार पहिया वाहन व 3300 रुपए की नकदी बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। चार पहिया वाहनों से घूम-घूमकर बकरी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामबाबू सिंह की टीम ने सोमवार को आधा दर्जन चोरों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस को इनकी निशानदेही पर चोरी की तीन बकरियां, घटना में इस्तेमाल दो चार पहिया वाहन व 3300 रुपए की नकदी बरामद हुई है।

डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के मुताबिक नौ सितंबर 2026 को मोहनलालगंज क्षेत्र स्थित हुलास खेड़ा गांव निवासी माता प्रसाद के घर का ताला तोड़कर चोरों ने तेरह बकरियां चोरी कर ले गए थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरों की गर्दन तक पहुंचने के लिए इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामबाबू सिंह को निर्देश दिए थे।

घटना का राजफाश करने लिए इंस्पेक्टर के नेतृत्व में लगी पुलिस की तीन टीमें सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र के जरिए तलाश कर रही थी कि सोमवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग बकरी चोरी करने के फिराक में क्षेत्र में मंडरा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घेरेबंदी कर छह चोरों को गिरफ्तार कर लिया।

इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामबाबू सिंह के मुताबिक पकड़े गए आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम कैंट थाना क्षेत्र के तोपखाना बाजार निवासी चन्द्र प्रकाश, हुसैनगंज थाना क्षेत्र स्थित कल्याण मंडप निवासी शुभम धानुक, आशियाना क्षेत्र के सेक्टर जी निवासी अनस, सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के हमीरपुर नीलमथा निवासी विकास उर्फ नन्हके, आशियाना के रिक्शा कालोनी निवासी गोलू भारती व सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के हमीरपुर निलमथा निवासी अमन रावत बताया। इंस्पेक्टर के मुताबिक पकड़े गए आरोपितों का एक संगठित गिरोह जो चार पहिया वाहनों दिन-रात गांव-गांव में घूम-घूमकर रैकी करने के बाद घरों में बंधी बकरियों को चोरी करने की बात स्वीकार किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!