November 4, 2026 6:19 pm

यूपी में तीन आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर 

डॉ. मनोज कुमार बने पीएसी पश्चिमी जोन के आईजी 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। शासन ने तीन आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं । शासन से जारी सूची के अनुसार डॉ. मनोज कुमार अभी तक पुलिस महानिरीक्षक, प्रतिसार, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ के पद पर तैनात थे। अब उन्हें पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी, पश्चिमी जोन, मुरादाबाद बनाया गया है। हेमराज मीना आईपीएस अभी तक पुलिस उपमहानिरीक्षक, यूपी एसएसएफ, लखनऊ के पद पर थे। अब उन्हें पुलिस उपमहानिरीक्षक, सुरक्षा, उ0प्र0, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।

राजेश द्विवेदी आईपीएस अभी तक सेनानायक, 38वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़ के पद पर तैनात थे। अब उन्हें पुलिस अधीक्षक, चुनाव प्रकोष्ठ, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0, लखनऊ बनाया गया है।सरकार नें बदले गये तीनो आईपीएस अफसरों से तत्काल नवीन तैनाती स्थलों पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!