November 4, 2026 5:37 pm

यूपी में पांच जिलों के पांच अपराधियों को सजा, तीन को उम्रकैद

ए अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे पुलिस की प्रभावी पैरवी से अलग-अलग जिलों में 5 बड़े मामलों में कोर्ट ने 5 आरोपियों को सजा सुनाई है।

यूपी के गोरखपुर जिले के थाना गोरखनाथ के हत्या के मामले में कोर्ट ने आरोपी नागेन्द्र को धारा 302 और आर्म्स एक्ट में आजीवन कारावास और 22 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई।

यूपी के बुलंदशहर जिले के थाना औरंगाबाद के हत्या के केस में आरोपी सलीम को आजीवन कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माना हुआ।

प्रदेश के बांदा जिले के थाना कोतवाली देहात के दहेज हत्या के मामले में आरोपी धर्मेन्द्र को सश्रम आजीवन कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माना की सजा मिली।

प्रदेश के रामपुर जिले के थाना टांडा में 376एबी/511 के मामले में आरोपी मो. शरीफ को 10 साल सश्रम कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माना हुआ।

यूपी के हापुड़ जिले के थाना हापुड़ नगर के जानलेवा हमले के केस में आरोपी आसिफ को 9 साल कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई गई।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!