November 4, 2026 4:14 pm

पारा जन सेवा केंद्र का शटर तोड़कर नकदी और दस्तावेज साफ 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। पारा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए चोरों ने मंगलवार देर रात एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। खुशहालगंज चौराहे के पास स्थित एक जन सेवा केंद्र का शटर लोहे की रॉड से उखाड़कर चोर अंदर घुसे और नकदी समेत महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हाथ साफ कर दिया।

जन सेवा केंद्र के संचालक साहिल निवासी खुशहालगंज रोजाना की तरह मंगलवार रात को भी अपना केंद्र बंद करके घर गए थे। देर रात अज्ञात चोरों ने लोहे की रॉड सब्बल की मदद से केंद्र का शटर तोड़ दिया और अंदर प्रवेश कर गए।

गल्ले में रखी करीब 15 हजार रुपये की नकद राशि

लैपटॉप ,पर्श, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पहचान पत्र और अन्य जरूरी कागजात,

चोरी कर लिए और आसानी से फरार हो गए।

बुधवार सुबह जब स्थानीय ग्रामीणों ने केंद्र का टूटा हुआ शटर देखा, तो उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी संचालक साहिल को दी। मौके पर पहुंचे साहिल ने देखा कि अंदर का सारा सामान अस्त-व्यस्त था और गल्ले से नकदी व लैपटॉप गायब थे।

घटना की जानकारी मिलते ही पारा पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया।

वहीं इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पारा सुरेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आसपास की दुकानों और रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाला जा रहा है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

मुख्य चौराहे के पास हुई इस वारदात से स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों में पुलिस गश्त को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से चोरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!