ए अहमद सौदागर लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में 8 जुलाई 2026 की सुबह लगभग छह बजे वीआईपी ड्यूटी पर जा रहे मानकनगर थाने के सब-इंस्पेक्टर अनिल कुमार को तिकोनिया के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार इनोवा क्रिस्टा UP32VN6164 ने टक्कर मार दी।
हादसे में सब-इंस्पेक्टर के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पारा थाना पुलिस ने कार नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।





