November 4, 2026 4:14 pm

मलिहाबाद में रंजिश में पिकअप से कुचलकर हत्या, 20 साल का चालक गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मलिहाबाद के कसमंडी कलां में पुरानी रंजिश के चलते सोते हुए बुजुर्ग पर जानबूझकर छोटा हाथी चढ़ाकर हत्या करने वाले हत्यारोपी को पुलिस ने दबोच लिया।

28 सितंबर शाम गांव के श्यामलाल की सड़क पर चारपाई पर लेटे थे। तभी गांव के ही फरजान (20) ने पिकअप उन पर चढ़ा दी। गंभीर घायल श्यामलाल की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

पुलिस पूछताछ में फरजान ने जुर्म कबूला – श्यामलाल से पुरानी रंजिश थी, इसलिये जानबूझकर गाड़ी चढ़ाई। आरोपी ने यह भी कबूला कि उसी दौरान गांव के दो बच्चों और एक महिला रूमन पर भी जान से मारने की नीयत से गाड़ी चढ़ाई थी। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह भाटी की टीम ने 29 सितंबर को आरोपी को पिकअप सहित गिरफ्तार किया।

मुकदमा धारा 103(1) /109 (1)/351(3)/61(2) बीएनएस में अन्य नामजद अकील अहमद और डॉ. शकील की भूमिका की जांच जारी है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!