November 4, 2026 4:14 pm

कैसरबाग – नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी फोटोग्राफर गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर लखनऊ। कैसरबाग इलाके में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी अभिषेक भार्गव (29) निवासी महमूदाबाद हाउस, कैसरबाग को पुलिस ने यूनिटी सिटी कल्याणपुर से घेराबंदी कर पकड़ा।

बीती 19 सितंबर को पीड़िता की मां ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर बयान लिया तो दुष्कर्म का मामला खुला। मुकदमे में धारा 64 बीएनएस व 3/4 पॉक्सो बढ़ाई गई। आरोपी वीडियोग्राफी का काम करता है और लालच में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने 29 सितंबर रात 7:50 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!