खून से लथपथ शव फ्लैट में पड़ा मिलने से फैली सनसनी
वारदात को अंजाम देने के बाद शव के पास खड़ा रहा कलयुगी बेटा, पुलिस हिरासत में आरोपी
राजेन्द्र नगर चौराहे के पास विजन अपार्टमेंट में हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ में अपनों के हाथों अपनों की हत्या किए जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। नाका हिंडोला थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। नाबालिग बेटे अपनी 42 वर्षीय मां गीता भागचंदानी के सिर पर किसी भारी वस्तु से वारकर मौत की नींद सुला दिया। घटना को अंजाम देने के बाद मासूमियत चेहरे वाला बेटा शव के पास खड़ा होकर अफसोस जता रहा था, लेकिन इससे पहले वह नौ महीने कोख में रखने वाली मां हमेशा के लिए दुनिया छोड़ चुकी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची तो देखा कि नाबालिग बेटा शव के पास मौजूद है, जिसे पुलिस अभिरक्षा में ले लिया है।
पुलिस अफसरों के मुताबिक नाका हिंडोला थाना क्षेत्र के राजेन्द्र नगर चौराहे के पास स्थित विजन अपार्टमेंट के कमरा नंबर 202 में रहने वाली 42 वर्षीय गीता भागचंदानी पति राकेश व नाबालिग बेटे के साथ रहतीं थीं।
बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात गीता भागचंदानी ने किसी बात पर अपने नाबालिग बेटे को डांट दिया था। इसी को लेकर मां-बेटे के बीच कहासुनी हो गई और देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि कलयुगी बेटे ने किसी भारी वस्तु से ताबड़तोड़ वारकर मौत की नींद सुला दिया। इस सनसनीखेज मामले की खबर मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे तो देखा कि खूनी खेल खेलने वाला कलयुगी बेटा शव के पास खड़ा था। पुलिस मामले की छानबीन पुलिस संरक्षण में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।





