November 4, 2026 3:33 pm

भूतनाथ मंदिर में विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव ने किया श्रमदान, ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत स्वच्छता का दिया संदेश

लखनऊ। (संवाददाता) सेवा संकल्प अभियान–2026 के तहत गुरुवार को इंदिरानगर स्थित भूतनाथ मंदिर में ‘सेवा मेरा योगदान—स्वच्छता एवं श्रमदान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ पूर्वी विधानसभा के विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव ने सहभागिता करते हुए स्वयं श्रमदान किया और स्वच्छता अभियान में योगदान दिया।

इस दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता कार्य किया गया। विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ समाज की आधारशिला है और इसे जनभागीदारी से ही व्यापक रूप दिया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने तथा नियमित रूप से श्रमदान में सहभागिता करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के साथ समाज में सेवा, श्रमदान और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करना है। स्वच्छ परिवेश के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।

कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भी श्रमदान किया और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया।

“स्वच्छता का दीप जलाएँ, हर गली-मोहल्ला महकाएँ, श्रमदान से सुंदर भारत, मिलकर अपना फर्ज निभाएँ।”

कार्यक्रम में भाजपा लखनऊ महानगर की उपाध्यक्ष सीता नेगी, जीडी शुक्ला, शहर मीडिया प्रभारी शैलेंद्र राय ‘डब्बू’, मणिकांत शुक्ला, शशांक शेखर ‘गोल्डी’, मंडल अध्यक्ष रीना चौरसिया, अभिषेक राय, नरेंद्र देवड़ी, लखनऊ महानगर के पूर्व उपाध्यक्ष राकेश सिंह, पार्षद अशोक उपाध्याय, पूर्व पार्षद राम अजय सिंह, संत शरण वर्मा, नीलमा त्रिपाठी, संदीप पाठक, देवेंद्र वर्मा, यशवंत चौधरी, मिंटू मौर्य, रीता कश्यप, रंजन सिंह, हेमा डोबरियाल, पूजा शुक्ला, राजकुमारी सिंह, अनूप सिंह, पारूल श्रीवास्तव, मधुबाला चौधरी, जिया मिश्रा, सीमा दुबे, उषा सिंह, पूजा वर्मा, विनोद यादव, प्रांजल राजपूत, संगीता गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!